ePaper

VIDEO : उठो, उठो कुलसुम... नवाज शरीफ और उनकी बेगम की आखिरी मुलाकात

Updated at : 12 Sep 2018 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : उठो, उठो कुलसुम... नवाज शरीफ और उनकी बेगम की आखिरी मुलाकात

लाहौर/नयी दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का निधन हो गया है. बेगम कुलसुम नवाज के निधन के बाद वह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अपनी बेगम को आखिरी बार अलविदा कह रहे हैं. जेल की सजा भुगतने के लिए 12 जुलाई को पाकिस्तान […]

विज्ञापन

लाहौर/नयी दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का निधन हो गया है. बेगम कुलसुम नवाज के निधन के बाद वह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अपनी बेगम को आखिरी बार अलविदा कह रहे हैं.

जेल की सजा भुगतने के लिए 12 जुलाई को पाकिस्तान रवाना होने से पहले उन्होंने हॉस्पिटल में बेहोश पत्नी के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा था, ‘अल्लाह आपको सेहत दे, अल्लाह आपको तंदुरुस्ती दे.’

उनके निधन पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शोक जताया. स्वराज ने ट्वीट किया, ‘श्रीमती कुलसुम नवाज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.’

शरीफ के भाई और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद बेगम कुलसुम नवाज का मंगलवार को लंदन में निधन हो गया. कुलसुम जून, 2014 से ही लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लिनिक में इलाज करा रही थीं.

ज्ञात हो कि जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी 68 साल की थीं. वह गले के कैंसर से पीड़ित थीं और इसकी पहचान अगस्त, 2017 में हुई. नवाज शरीफ और उनका विवाह अप्रैल 1971 में हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola