नवाज शरीफ की पत्नी बेगम कुलसुम का लंदन में निधन

लंदन :जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी बेगम कुलसुम का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को लंदन में निधन हो गया. वह 68 साल की थीं. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने यह जानकारी दी. जियो टीवी की खबर के अनुसार कुलसुम का लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में […]
लंदन :जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी बेगम कुलसुम का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को लंदन में निधन हो गया. वह 68 साल की थीं. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने यह जानकारी दी.
जियो टीवी की खबर के अनुसार कुलसुम का लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में जून 2014 से ही इलाज चल रहा था और मंगलवार की सुबह उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था. वह गले के कैंसर से पीड़ित थीं और इसकी पहचान अगस्त 2017 में हुई. नवाज शरीफ और उनका विवाह अप्रैल 1971 में हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




