मिनी दार्जिलिंग है मिरिक हिल स्टेशन

मिरिक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित एक मनोरम हिल स्टेशन है. हिमालय की वादियों में बसा छोटा सा पहाड़ी कस्बा मिरिक पिछले कुछ वर्षों में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है. इसके पीछे कई कारण हैं. एक तो यह कि पश्चिम बंगाल में यह सबसे ज्यादा आसानी से पहुंचनेवाला स्थान है, […]
मिरिक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित एक मनोरम हिल स्टेशन है. हिमालय की वादियों में बसा छोटा सा पहाड़ी कस्बा मिरिक पिछले कुछ वर्षों में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है. इसके पीछे कई कारण हैं. एक तो यह कि पश्चिम बंगाल में यह सबसे ज्यादा आसानी से पहुंचनेवाला स्थान है, दूसरा यहां रूटीन हिल स्टेशन जैसी भीड़-भाड़ नहीं है.
इस जगह के बारे में अभी बहुत लोग नहीं जानते हैं, इसलिए भी यहां की प्राकृतिक सुंदरता बरकरार है. इस जगह को आकर्षक बनाने में इसकी भौगोलिक स्थिति का बड़ा हाथ है. मिरिक समुद्र तल से 4,905 फुट की ऊंचाई पर स्थित है, और चाय के ढालदार पहाड़ियों से घिरा हुआ है. मिरिक के जंगली फूल, सुंदर झीलें और क्रिप्टोमेरिया जापानिका के पेड़ आदि मिरिक को एक उष्ण कटिबंधी स्वर्ग बनाते हैं. छोटा सा मिरिक अपने में समेटे है, बोकर गोम्पा, सुमेंदू लेक, सिंघा देवी मंदिर, हनुमान, शिव और माता काली मंदिर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




