ePaper

पश्चिमी ईरान में भूकंप के तेज झटके, दो की मौत, 241 घायल

Updated at : 26 Aug 2018 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमी ईरान में भूकंप के तेज झटके, दो की मौत, 241 घायल

तेहरान : पश्चिमी ईरान में इराक से लगी सीमा के निकट रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और 240 से अधिक लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि भूकंप की तीव्रता छह मापी गयी है. ‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ (यूएसजीएस) के अनुसार, […]

विज्ञापन

तेहरान : पश्चिमी ईरान में इराक से लगी सीमा के निकट रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और 240 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि भूकंप की तीव्रता छह मापी गयी है. ‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ (यूएसजीएस) के अनुसार, करमानशाह प्रांत के जावनरूड शहर से 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किये गये, जहां पिछले साल आये भूकंप में सैकड़ों लोगों की जान चली गयी थी. आपातकालीन विभाग ‘करमानशाह मेडिकल साइंसेज विश्वविद्यालय’ के प्रमुख सयैब शरीदरी ने बताया कि दो लोग मारे गये हैं और 241 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है.

शरीदरी ने कहा कि मारे गये लोगों में एक गर्भवती महिला और 70 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है, जिनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. ‘रेड क्रिसेंट’ के प्रांतीय प्रमुख मोहम्मद रेजा अमीरियन ने बताया कि भूकंप के बाद कम से कम 21 और झटके महसूस किये गये. करमानशाह के गवर्नर होसांग बाजवांद ने समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ से कहा कि कई गांवों में अस्थायी रूप से बिजली काट दी गयी है. आपदा केंद्र स्थापित किया गया है. वहीं, अस्पताल और राहत संगठनों को भी सतर्क कर दिया गया है.

ईरान दो प्रमुख विवर्तनिक प्लेटों पर स्थित है और यहां अकसर भूकंप आता रहता है. पिछले साल सात नवंबर को करमानशाह प्रांत में आये 7.3 की तीव्रतावाले भूकंप से 620 लोगों की मौत हो गयी थी और आठ अन्य लोग इराक में भी मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola