दान पात्र में पानी घुसने से गल गये 50 हजार से अधिक के नोट
Updated at : 04 Aug 2018 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : बाबा मंदिर परिसर में लगे दान पात्र में पानी घुस जाने से दान में दिये गये 50 हजार से अधिक के नोट पूरी तरह से नष्ट हो गये हैं. मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार बरसात व कांवरियों द्वारा दान पात्र में जल फेंक देने की वजह से ऐसा हुआ है. वहीं करीब […]
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर परिसर में लगे दान पात्र में पानी घुस जाने से दान में दिये गये 50 हजार से अधिक के नोट पूरी तरह से नष्ट हो गये हैं. मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार बरसात व कांवरियों द्वारा दान पात्र में जल फेंक देने की वजह से ऐसा हुआ है. वहीं करीब एक लाख रुपये का नोट कर्मचारियों की सूझ-बूझ से बचा लिया गया.
करीब एक लाख के नोट पूरी तरह से आपस में सटे होने की वजह से फटने लगे थे. जिन्हें हीटर में सेंक कर अलग-अलग किया गया. बर्बाद हो गये नोट की जानकारी शुक्रवार को बैंक के अधिकारियों को दी गयी. इस पर बैंक ने कहा है कि इस संबंध में आरबीआइ से बात की जायेगी. आरबीआइ के गाइड लाइन के अनुसार इस तरह के गले नोटों को बदलने के एवज में कुछ शुल्क ले कर बदलने का प्रावधान है. इसे बदलने में दो से चार माह का समय लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




