ePaper

बेहतर इलाज के लिए नवाज शरीफ को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया जायेगा

Updated at : 29 Jul 2018 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर इलाज के लिए नवाज शरीफ को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया जायेगा

लाहौर : पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने अनियमित ईसीजी और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को रविवार को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराने का फैसला किया. यह फैसला पंजाब सरकार ने लिया क्योंकि अडियाला जेल उसके प्रशासनिक नियंत्रण में है. डाक्टरों की एक […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने अनियमित ईसीजी और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को रविवार को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराने का फैसला किया. यह फैसला पंजाब सरकार ने लिया क्योंकि अडियाला जेल उसके प्रशासनिक नियंत्रण में है.

डाक्टरों की एक टीम ने सिफारिश की थी कि शरीफ को उचित चिकित्सा एवं देखभाल की जरूरत है. पंजाब के गृहमंत्री शौकत जावेद ने कहा, ‘शरीफ को इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया जायेगा. वहां इन हाईप्रोफाइल कैदी के लिए तैयारी कर ली गयी है.’ एक अधिकारी ने कहा था कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हृदय संबंधी परेशानियों की वजह से तत्काल अडियाला जेल से अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती करने की जरूरत है. शरीफ (68) लंदन में उनके परिवार द्वारा लक्जरी अपार्टमेंटों की खरीद को लेकर भ्रष्टाचार के एक मामले में दस साल की कैद की सजा काट रहे हैं. वह 13 जुलाई से रावलपिंडी की अडियाल जेल में हैं.

पिछले हफ्ते खबर आयी थी कि शरीफ के गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया है और डॉक्टरों ने सलाह दी कि उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत है. शरीफ की 2016 में ओपेन हर्ट सर्जरी हुई थी और वह उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से ग्रस्त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola