देवघर : आज फिर से दोनों अरघा का ट्रायल
Updated at : 27 Jul 2018 10:02 AM (IST)
विज्ञापन

बाबा मंदिर के निकास द्वार पर लगाये गये हैं तीन बाह्य अरघा बुधवार को मुख्य अरघा का हुआ था ट्रायल देवघर : बाबा मंदिर के निकास द्वार के बगल में जलकुंड के समीप हर साल की तरह इस बार भी मंदिर प्रशासन की ओर से तीन बाह्य अरघा लगाया गया है. लंबी कतार से बचने, […]
विज्ञापन
बाबा मंदिर के निकास द्वार पर लगाये गये हैं तीन बाह्य अरघा
बुधवार को मुख्य अरघा का हुआ था ट्रायल
देवघर : बाबा मंदिर के निकास द्वार के बगल में जलकुंड के समीप हर साल की तरह इस बार भी मंदिर प्रशासन की ओर से तीन बाह्य अरघा लगाया गया है. लंबी कतार से बचने, बुजुर्ग, बच्चे व अधिक देर तक खड़े रहने में असक्षम कांवरियों के लिए इस तरह की व्यवस्था की गयी है.
इस अरघा को भी बाबा के कुंड के रास्ते से पाइप लाइन द्वारा मुख्य अरघा में जोड़ा गया है. इसके माध्यम से कांवरियों की सीधी जलार्पण की व्यवस्था है. इस बार इसे देखने के लिए बाबा मंदिर व लक्ष्मी नारायण मंदिर के छत पर बड़े साइज में स्क्रीन की व्यवस्था की गयी है. वहीं बुधवार को बाबा मंदिर के गर्भ गृह में मुख्य अरघा का ट्रायल किया गया जो कि सफल रहा. उसमें कुछ त्रुटियों को दुरुस्त कराने के बाद शुक्रवार को पुन: दोनों अरघा का ट्रायल एक साथ करने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




