भागलपुर : ''श्रावणी मेला 2018'' मोबाइल ऐप बनेगा गाइड

Updated at : 27 Jul 2018 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : ''श्रावणी मेला 2018'' मोबाइल ऐप बनेगा गाइड

भागलपुर : श्रावणी मेला 2018 एप कांवरियों के लिए गाइड का काम करेगा. अगर आपने अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से इस पर डाउनलोड कर लिया है, तो सुलतानगंज से लेकर कांवरिया पथ तक किसी को भी कुछ पूछने की जरूरत नहीं है. जो भी जानना है उसके लिए क्लिक करेंगे और जानकारी आपके […]

विज्ञापन

भागलपुर : श्रावणी मेला 2018 एप कांवरियों के लिए गाइड का काम करेगा. अगर आपने अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से इस पर डाउनलोड कर लिया है, तो सुलतानगंज से लेकर कांवरिया पथ तक किसी को भी कुछ पूछने की जरूरत नहीं है. जो भी जानना है उसके लिए क्लिक करेंगे और जानकारी आपके सामने होगी. एप से हिंदी या अंग्रेजी भाषा में जानकारी ले सकते हैं. इसमें एंबुलेंस, डॉक्टर की शिफ्ट, टॉयलेट का लोकेशन से लेकर कई तरह की जानकारियां उपलब्ध हैं.

श्रावणी मेले का उद्घाटन आज : भागलपुर. सुलतानगंज में श्रावणी मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शुक्रवार को करेंगे, जबकि शुभारंभ शनिवार को होगा. सुलतानगंज स्थित नयी सीढ़ी घाट पर दोपहर तीन बजे उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा. देवघर में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण के लिए पहले से ही गंगाजल सुलतानगंज घाट से उठने लगा है, लेकिन शनिवार को सावन का प्रवेश हो जाने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल उठायेंगे.

समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कला संस्कृति एवं युवा मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, बांका के सांसद आदि कई लोगों को जिला प्रशासन की ओर से आमंत्रित किया गया है.

क्या नहीं करें

कांवरिया रात में अकेले नहीं चलें.

मादक पदार्थ का सेवन न करें.

सुनसान व अंधेरे स्थान पर नहीं ठहरें.

दुकानों पर लगे सरकारी रेट से अधिक भुगतान नहीं करें.

अपना मोबाइल अनजान कांवरियों को न दें.

खास निर्देश

हमेशा जत्था में चलें.

जंगली व पहाड़ी रास्ते में रात के समय टॉर्च व लाठी का इस्तेमाल अवश्य करें.

किसी अपरिचित कांवरिया वेशधारी के साथ मेलजोल न बढ़ाएं.

महिला यात्री खासकर रात में अपने पुरुष सहयात्री के संपर्क में रहें.

किसी आकस्मिक स्थिति पर जगह-जगह बने जगह-जगह बने अस्थायी थाने को सूचित करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola