श्रावणी मेला की तैयारी : जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश, 24 घंटे काम करेगा नियंत्रण कक्ष

Updated at : 24 Jul 2018 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला की तैयारी : जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश, 24 घंटे काम करेगा नियंत्रण कक्ष

भागलपुर : श्रावणी मेला 27 जुलाई से शुरू हो रहा है. दंडाधिकारियों की निगरानी में सुलतानगंज का श्रावणी मेला रहेगा. इनमें आधे संपूर्ण मेला दंडाधिकारी होंगे, तो आधे सहायक मेला दंडाधिकारी. 27 जुलाई से 27 अगस्त तक विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी इन्हीं दंडाधिकारियों के हाथ में रहेगी. 24 घंटे कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष : जिला नियंत्रण […]

विज्ञापन


भागलपुर :
श्रावणी मेला 27 जुलाई से शुरू हो रहा है. दंडाधिकारियों की निगरानी में सुलतानगंज का श्रावणी मेला रहेगा. इनमें आधे संपूर्ण मेला दंडाधिकारी होंगे, तो आधे सहायक मेला दंडाधिकारी. 27 जुलाई से 27 अगस्त तक विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी इन्हीं दंडाधिकारियों के हाथ में रहेगी.

24 घंटे कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष : जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा. नियंत्रण कक्ष के कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक शिकायत को लॉगबुक में दर्ज करेंगे. शंभूगंज से कच्ची कांवरिया पथ पर आधे किलोमीटर की दूरी पर नहर पुल पर एक छोटा नियंत्रण कक्ष रहेगा. लखनपुर गांव के समीप पुल पर एक छोटा नियंत्रण कक्ष रहेगा. इन सभी नियंत्रण कक्षों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, मेडिकल टीम, जन संपर्क की व्यवस्था रहेगी.

कमराय में रहेगा पंडाल : सुलतानगंज से असरगंज के बीच कमराय में एक नियंत्रण कक्ष रहेगा. यहां एक बड़ा पंडाल का निर्माण होगा, ताकि कांवरिया यहां आराम कर सके. सीढ़ी घाट व जहाज घाट पर भी नियंत्रण कक्ष रहेगा. कृष्णगढ़ व नयी सीढ़ी घाट नियंत्रण कक्ष में किसी भी प्रकार की शिकायत व सुझाव दर्ज करा सकेंगे. नियंत्रण कक्ष में लाउडस्पीकर लगा रहेगा.

डाक कांवर का जारी होगा प्रमाणपत्र : हर वर्ष की तरह इस बार भी सुलतानगंज नयी सीढ़ी घाट, मुख्य नियंत्रण कक्ष कृष्णगढ़, जहाज घाट व प्रखंड परिसर से डाक कांवर प्रमाणपत्र निर्गत किया जायेगा. प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. कांवरियों की अधिक भीड़ होने पर सुलतानगंज के आदर्श मघ्य विद्यालय में भी काउंटर खोला जा सकेगा. डाक कांवर प्रमाणपत्र पर सहायक मेला दंडाधिकारी की हैसियत से सुलतानगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचल पदाधिकारी का हस्ताक्षर होगा. प्रमाणपत्र की पीठ पर अनुमंडल कार्यालय भागलपुर की मुहर लगेगी.

दंडाधिकारियों के जिम्मे ये काम : सफाई व्यवस्था की निगरानी रखना, रोशनी व बिजली आपूर्ति पर नजर रखना, मेला में कचरा जमा नहीं होने के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देना, घाट पर बैरिकेडिंग व्यवस्था पर ध्यान रखना, स्वास्थ्य जांच शिविर पर निगरानी रखना, डाक बम पर्ची वितरण की निगरानी करना आदि.

बरारी व एसएम कॉलेज घाट पर भी व्यवस्था : बरारी व एसएम कॉलेज घाट से भी जल उठाकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में बासुकीनाथ जाते हैं. इसके लिए नगर आयुक्त को जिम्मेदारी दी गयी है कि वे उक्त दोंनों घाटों पर प्रत्येक रविवार व सोमवार को शामियाना व प्रकाश की व्यवस्था करेंगे. अंचल पदाधिकारी भ्रमणशील रहेंगे.

शराबबंदी को लेकर होगी कार्रवाई : वरीय पुलिस अधीक्षक व उत्पाद अधीक्षक पूरे मेला अवधि में संपूर्ण शराबबंदी को लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे. जिला परिवहन पदाधिकारी मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु ढंग से कार्यरत करेंगे. कांवरिया मार्ग पर विधि-व्यवस्था बनाने के लिए स्टेटिक सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी.

महत्वपूर्ण फोन नंबर

जिलाधिकारी : 9473191381

एसएसपी : 9431800003

अपर जिलाधिकारी : 9473191382

एसडीओ भागलपुर : 9473191383

डीएसपी विधि-व्यवस्था : 9431822601

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सुलतानगंज : 9006943625

सुलतानगंज थाना : 9431822617

बाथ थाना : 9431822608

अकबरनगर थाना : 9431822610

जिला नियंत्रण कक्ष : 0641-2421555

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola