ePaper

डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को बातचीत के लिए अमेरिका आने का दिया न्योता

Updated at : 20 Jul 2018 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को बातचीत के लिए अमेरिका आने का दिया न्योता

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस साल के बाद बातचीत के लिए अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया है. यह घोषणा व्हाइट हाउस ने की है. कुछ दिनों पहले ट्रंप ने हेलसिंकी में रूसी नेता पुतिन के साथ पहली शिखर वार्ता के बाद अपनी टिप्पणियों को […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस साल के बाद बातचीत के लिए अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया है. यह घोषणा व्हाइट हाउस ने की है. कुछ दिनों पहले ट्रंप ने हेलसिंकी में रूसी नेता पुतिन के साथ पहली शिखर वार्ता के बाद अपनी टिप्पणियों को लेकर दोनों दलों की आलोचना का सामना किया था. ट्रंप को इसको लेकर पिछले सोमवार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा कि उन्होंने अमेरिकी गुप्तचर समुदाय के इस आकलन का समर्थन नहीं किया कि रूस ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें : ट्रंप ने पुतिन के साथ शिखर वार्ता को ‘काफी अच्छी शुरुआत’ बताया

ट्रंप की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति पुतिन को शरद ऋतु में अमेरिका में आमंत्रित किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि यात्रा को लेकर चर्चा जारी है. उन्होंने कल एक ट्वीट में कहा कि हेलसिंकी में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के सुरक्षा परिषदों के कर्मियों के बीच कामकाजी स्तर का संवाद जारी रहने पर सहमति जतायी थी.

राष्ट्रपति ट्रंप ने जॉन बोल्टन (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) से कहा है कि वह पुतिन को जल्द वाशिंगटन आने का न्योता भेजें. इसपर चर्चा पहले से चल रही है. यह ट्वीट ट्रंप के उस ट्वीट के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह फिर से पुतिन से मुलाकात करने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि इस हफ्ते हुई वार्ता के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई थी, उनपर काम शुरू किया जा सके. ऐसा प्रतीत हुआ कि यह घोषणा नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक डैन कोट्स के लिए एक आश्चर्य की तरह आयी, जिन्हें इस बारे में कोलोराडो प्रांत में एस्पेन सिक्युरिटी फोरम में चल रहे एक सीधे साक्षात्कार में बताया गया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह कुछ खास होने वाला है.

कोट्स ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हेलसिंकी में ट्रंप और पुतिन के बीच क्या चर्चा हुई. यह घोषणा कि पुतिन अमेरिका यात्रा को लेकर बातचीत कर रहे हैं, ऐसे समय आयी है, जब विशेष काउंसेल रॉबर्ट मुलर 2016 के अमेरिका चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच कर रहे हैं. डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टी अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप द्वारा पुतिन के साथ हेलसिंकी में संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिकी गुप्तचर समुदाय के इस दावे का समर्थन नहीं करने के लिए आलोचना की कि रूस ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था.

विवाद के बाद ट्रंप को संवाददाता सम्मेलन में अपने ही शब्दों को सही करना पड़ा. रिपब्लिकन पार्टी से सिनेटर जेफ फ्लैक ने हेलसिंकी में संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप के प्रदर्शन को ‘शर्मनाक’ बताया. रिपब्लिकन सिनेटर जॉन मैकेन ने कहा कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यह ‘सबसे शर्मनाक प्रदर्शन’ है. हालांकि, ट्रंप ने शिखर बैठक को ‘बहुत सफल’ करार दिया और राजनीतिक आलोचना को ‘बेवजह’ बताया जो कि ‘फर्जी समाचार मीडिया’ से निर्मित हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola