ePaper

अमेरिकी नागरिकों से पूछताछ की रूस को इजाजत नहीं देगा ट्रंप प्रशासन

Updated at : 20 Jul 2018 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिकों से पूछताछ की रूस को इजाजत नहीं देगा ट्रंप प्रशासन

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन रूस को किसी भी अमेरिकी नागरिक से पूछताछ करने की इजाजत नहीं देगा. पोम्पिओ ने इस बात से भी इन्कार किया कि वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रूसी हस्तक्षेप की जांच के संबंध अमेरिका उनके ऐसे किसी अनुरोध को स्वीकार […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन रूस को किसी भी अमेरिकी नागरिक से पूछताछ करने की इजाजत नहीं देगा. पोम्पिओ ने इस बात से भी इन्कार किया कि वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रूसी हस्तक्षेप की जांच के संबंध अमेरिका उनके ऐसे किसी अनुरोध को स्वीकार करेगा.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने हेलसिंकी में अमेरिकाके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रस्ताव रखा था कि यदि अमेरिका अपने कुछ लोगों से पूछताछ करने की इजाजत रूस को देता है, तो ऐसी स्थिति में विशेष अभियोजक रॉबर्ट मूलर की टीम मामले में आरोपी बनायेगये 12 रूसी एजेंट से बातचीत करने रूस आ सकती है.

अमेरिका के जिन अधिकारियों से रूस पूछताछ करना चाहता है, उनमें जनवरी, 2012 से फरवरी, 2014 तक रूस में अमेरिका के राजदूत रहे मिचेल मैक्फॉल और रूस के खिलाफ नये प्रतिबंधों को लेकर अमेरिकी सरकार के लिए लॉबिंग करने वाले निवेशक बिल ब्रोडर शामिल हैं. पुतिन द्वारा यह प्रस्ताव रखे जाने के बाद से ही अमेरिका में इसे लेकर तीखी बहस चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola