छह सितंबर को नयी दिल्ली में अमेरिका-भारत के बीच पहली 2+2 वार्ता

Updated at : 20 Jul 2018 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
छह सितंबर को नयी दिल्ली में अमेरिका-भारत के बीच पहली 2+2 वार्ता

वाशिंगटन : अमेरिका और भारत के बीच छह सितंबर को पहली बार 2+2 वार्ता नयी दिल्ली में होगी. अमेरिकाने इसकीपुष्टि कर दी है. अमेरिका ने ‘अपरिहार्य कारणों’ का हवाला देते हुए कई बार इस वार्ता को स्थगित कर दिया था. 2+2 वार्ता भारत और अमेरिका के विदेश तथा रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली सीधी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका और भारत के बीच छह सितंबर को पहली बार 2+2 वार्ता नयी दिल्ली में होगी. अमेरिकाने इसकीपुष्टि कर दी है. अमेरिका ने ‘अपरिहार्य कारणों’ का हवाला देते हुए कई बार इस वार्ता को स्थगित कर दिया था. 2+2 वार्ता भारत और अमेरिका के विदेश तथा रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली सीधी बातचीत है. छह सितंबर को होने वाली इस वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस नयी दिल्ली आयेंगे.

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने एक बयान में बताया, ‘संयुक्त राष्ट्र (अमेरिका) को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पहली अमेरिका-भारत 2+2 वार्ता छह सितंबर को नयी दिल्ली में होगी.’ नोर्ट ने कहा कि पोम्पिओ और मैटिस नयी दिल्ली में अपने ‘समकक्षों के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं.’

हिंद प्रशांत क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों की चुनौतियों से निबटने में अमेरिका-भारत भागीदारी की पृष्ठभूमि में पोम्पिओ और मैटिस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ होने वाली बातचीत के दौरान ‘रणनीतिक, सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने’ पर चर्चा करेंगे.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात के बाद इस वार्ता की घोषणा हुई थी. जून में हुई घोषणा के बाद दोनों देशों ने पहली वार्ता की तारीख तय करने की कई कोशिशें की, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola