नौकरी चली जाए तो किससे मदद मांगें? जानें प्रेमानंद जी महाराज का जवाब

Updated at : 06 Apr 2026 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj: यदि किसी व्यक्ति के जीवन में समस्या आती है या उसकी नौकरी चली जाती है, तो उसके मन में यह सवाल रहता है कि वह किससे मदद मांगे. इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद जी महाराज ने जो कहा, वह आपको जरूर जानना चाहिए.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: जीवन में दुख-सुख आते-जाते रहते हैं. सुख के समय हर चीज अच्छी लगती है, दोस्त और रिश्तेदार अपना लगता है. लेकिन दुख के समय हर अपना पराया लगने लगता है. व्यक्ति समझ नहीं पाता कि वह किससे मदद मांगे और क्या करें. मन विचलित रहने लगता है. ऐसी स्थिति में दी गई सलाह आपके बहुत काम आ सकती है.

परेशानी में किससे मदद मांगनी चाहिए?

प्रेमानंद जी महाराज से सवाल पूछा गया कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में परेशानी आती है या नौकरी चली जाती है, तो उसे क्या करना चाहिए? व्यक्ति को किससे मदद मांगनी चाहिए?

इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने जवाब देते हुए कहा कि यदि व्यक्ति के मन में भगवान के प्रति सच्ची निष्ठा और आस्था है, तो उसे किसी से मदद नहीं मांगनी चाहिए. उसमें इतना आत्मबल होना चाहिए कि वह स्वयं मुश्किलों को पार कर सके. उनका कहना है कि भगवान अपने सच्चे भक्तों की हमेशा सहायता करते हैं. अगर मदद मांगनी है, तो केवल उनसे मांगें. आगे उन्होंने कहा कि यदि भक्ति का मन चंचल है और व्यक्ति इश्वर पर आस्था नहीं रखता, तो वह किसी भी व्यक्ति से सहायता मांग सकता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola