अब अमेरिकी नौसेना की महिलाएं रख सकती है हर तरह की हेयर स्टाइल, मिली अनुमति
Updated at : 12 Jul 2018 1:11 PM (IST)
विज्ञापन

प्रोविडेंस (अमेरिका ) : अमेरिकी नौसेना अब नौसेना में कार्यरत महिलाओं को पोनीटेल रखने या अन्य तरह के हेयर स्टाइल बनाने की इजाजत देगा। इससे पहले महिलाओं के लिए खास तरह का हेयर स्टाइल निर्धारित था. नौसेना अभियानों के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने कहा कि यह कदम नौसेना को और समावेशी बनाता है. कई […]
विज्ञापन
प्रोविडेंस (अमेरिका ) : अमेरिकी नौसेना अब नौसेना में कार्यरत महिलाओं को पोनीटेल रखने या अन्य तरह के हेयर स्टाइल बनाने की इजाजत देगा। इससे पहले महिलाओं के लिए खास तरह का हेयर स्टाइल निर्धारित था. नौसेना अभियानों के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने कहा कि यह कदम नौसेना को और समावेशी बनाता है. कई अश्वेत महिलाओं ने महिला सौंदर्य मानकों को बदलने का अनुरोध किया था.
एक महिला नौसैनिक योमन फर्स्ट क्लास लाटोया जोन्स ने मंगलवार को रिचर्डसन के साथ फेसबुक लाइव के दौरान इस नयी नीति की घोषणा की. नये मानक कल से प्रभावी हो गये। इसके अलावा लॉक हेयरस्टाइल या चोटी करने की भी इजाजत होगी. साथ ही महिलाएं वर्दी के साथ बड़े जूड़े भी बना सकती हैं और पोनीटेल चोटी भी रख सकती हैं. कैप्टन थुराया केंट ने इन बदलावों की सिफारिश की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




