ePaper

चीन के दबाव में एयर इंडिया ने ताईवान का नाम चीनी ताइपे किया

Updated at : 05 Jul 2018 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
चीन के दबाव में एयर इंडिया ने ताईवान का नाम चीनी ताइपे किया

नयी दिल्ली/बीजिंग : सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सरकार के निर्देश पर अपनी वेबसाइट पर ताईवान का नाम बदलकर चीनी ताइपे कर दिया है. कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. चीन ने एयरइंडिया के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि वहां परिचालन कर रही कंपनियों को उसके (चीन के) नियमों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/बीजिंग : सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सरकार के निर्देश पर अपनी वेबसाइट पर ताईवान का नाम बदलकर चीनी ताइपे कर दिया है. कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

चीन ने एयरइंडिया के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि वहां परिचालन कर रही कंपनियों को उसके (चीन के) नियमों का पालन करना चाहिए तथा उसकी स्वायत्तता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए. चीन ने विभिन्न वैश्विक विमानन कंपनियों द्वारा ताईवान को अलग क्षेत्र बताये जाने पर आपत्तियां व्यक्त की थी. इसके बाद सिंगापुर एयरलाइंस, जापान एयरलाइंस और एयर कनाडा जैसी कंपनियों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर जानकारियों में संशोधन किया. एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि वेबसाइट पर ताईवान का नाम बदलने में विदेश मंत्रालय से मिले सुझाव का पालन किया गया है.

एयर इंडिया के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि चीन इसका स्वागत करता है. उन्होंने कहा, ‘इस मुद्दे पर हमारी स्थिति स्पष्ट है. भारत एवं अन्य देशों को भी इस मुद्दे पर हमारी स्थिति के बारे में स्पष्ट रहना चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola