व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार का आयोजन करेंगे ट्रंप, मुस्लिम संगठन उतरे विरोध में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार का आयोजन करेंगे. बहरहाल, ट्रम्प की मुस्लिम विरोधी टिप्पणियों का हवाला देकर कई मुस्लिम संगठनों ने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया है. आपको बता दें कि पिछले साल ट्रंप ने कई दशक से जारी सालाना इफ्तार पार्टी की परंपरा खत्म कर […]
विज्ञापन
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार का आयोजन करेंगे. बहरहाल, ट्रम्प की मुस्लिम विरोधी टिप्पणियों का हवाला देकर कई मुस्लिम संगठनों ने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया है. आपको बता दें कि पिछले साल ट्रंप ने कई दशक से जारी सालाना इफ्तार पार्टी की परंपरा खत्म कर दी थी.
1990 के दशक में बिल क्लिंटन ने इसकी औपचारिक शुरुआत की थी , हालांकि इसकी वैचारिक जड़ें वर्ष 1805 में थॉमस जेफरसन से भी जुड़ी हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने यह पुष्टि की कि ट्रम्प इस साल इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे. हालांकि, अधिकतर मुस्लिम नागरिक संगठनों ने इसे लेकर हैरानी जतायी है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने कहा , ‘‘ अलग-अलग समुदायों से वहां उपस्थित करीब 30-40 लोग इसमें शामिल होंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










