चीन ने ऐसा बनाया पुल जो बदलता है रंग

आपने कभी किसी पुल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होते देखा है, शायद नहीं. लेकिन, हाल के दिनों में चीन में विकसित दो पुल अपने हाइटेक मल्टीमीडिया शो के चलते एक ऐसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. यही नहीं, […]
आपने कभी किसी पुल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होते देखा है, शायद नहीं. लेकिन, हाल के दिनों में चीन में विकसित दो पुल अपने हाइटेक मल्टीमीडिया शो के चलते एक ऐसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं.
यही नहीं, लोगों ने पुल की तस्वीर और वीडियो फुटेज को अलग-अलग सोशल साइट्स पर पोस्ट करना शुरू कर दिया, जो इन दिनों वायरल हो रहा है. ये दो पुल हैं, जिलिन क्षेत्र का नान्हु ब्रिज और जियांग्सु क्षेत्र का जियालॉन्गवान ब्रिज. नान्हु ब्रिज में 280 फुहारों को 560 एलइडी लाइट से जगमग किया गया है, वहीं जियालॉन्गवान ब्रिज में चार बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगायी गयी है. इसमें नियॉन लाइट का प्रयोग किया गया है. लोग इस ब्रिज को देखकर इंजीनियरों के काम और कला की बड़ाई करना नहीं भूलते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




