ePaper

श्रीलंका में भारी बारिश, 21 की मौत, डेढ़ लाख लोग प्रभावित

Updated at : 26 May 2018 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका में भारी बारिश, 21 की मौत, डेढ़ लाख लोग प्रभावित

कोलम्बो : श्रीलंका में बारिश और हवाओं के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गये. खराब मौसम के कारण देश भर में एक हफ्ते में डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. आपदा राहत मंत्री डुमिंडा दिसानायके ने बताया कि अधिकतर मौत बिजली गिरने से […]

विज्ञापन

कोलम्बो : श्रीलंका में बारिश और हवाओं के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गये. खराब मौसम के कारण देश भर में एक हफ्ते में डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

आपदा राहत मंत्री डुमिंडा दिसानायके ने बताया कि अधिकतर मौत बिजली गिरने से हुई जबकि नौ लोगों की डूबकर मौत हो गई. उन्होंने कहा , हमने अस्थायी राहत शिविरों में 45 हजारों लोगों को रखा है.

उन्होंने कहा कि देश के 25 प्रशासनिक जिलों में से 21 खराब मौसम से प्रभावित हैं. उत्तर – पूर्वी मॉनसून के शुरू होने के बाद से 16 मई से भारी बारिश हुई और कई स्थानों पर जलभराव हो गया और पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई. मंत्री ने कहा कि बारिश और हवाओं में सौ से अधिक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं वहीं सेना को राहत और बचाव अभियानों में तैनात किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola