ePaper

ओमान में चक्रवात मेकुनु का कहर , एक की मौत, तीन जख्मी

Updated at : 26 May 2018 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
ओमान में चक्रवात मेकुनु का कहर , एक की मौत, तीन जख्मी

सलालाह : यमन के सोकोत्रा द्वीप पर तबाही मचाने के बाद चक्रवात मेकुनु दक्षिण ओमान पहुंच गया. चक्रवात से यहां तेज हवाएं चली और बारिश हुई , जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य जख्मी हो गए. ओमान के मौसम विज्ञान महानिदेशालय ने बताया कि चक्रवात शुक्रवार देर शाम पश्चिमी सलालाह में […]

विज्ञापन

सलालाह : यमन के सोकोत्रा द्वीप पर तबाही मचाने के बाद चक्रवात मेकुनु दक्षिण ओमान पहुंच गया. चक्रवात से यहां तेज हवाएं चली और बारिश हुई , जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य जख्मी हो गए. ओमान के मौसम विज्ञान महानिदेशालय ने बताया कि चक्रवात शुक्रवार देर शाम पश्चिमी सलालाह में आया जहां तेज हवाएं चलीं , मूसलाधार बारिश हुई तथा समंदर में ऊंची लहरें उठीं। निदेशालय ने अपनी ताजा चेतावनी में कहा है नए विवरण बताते हैं कि चक्रवात का केन्द्र दोफार प्रांत का तट है.

ओमान के सरकारी टेलीविजन द्वारा प्रसारित फुटेज में दोफार और नजदीक के अल-वुस्ता प्रांतों के बड़े हिस्से पानी में डूबे दिखाई दे रहे हैं।कई इलाकों में दर्जनों गाड़ियां डूब गई हैं. निदेशालय के प्रमुख अब्दुलाह अल-खोदुरी ने ओमान टीवी को बताया कि शुक्रवार को चक्रवात श्रेणी दो का था लेकिन यह अब कमजोर हो कर श्रेणी एक का हो गया है. पुलिस ने बताया कि ओमान में 12 वर्षीय एक लड़की मौत हो गई जबकि तीन ऐशियाई जख्मी हो गए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola