चीन : छात्राओं को मिनी स्कर्ट, हॉट पैंट पहनने की इस यूनिवर्सिटी ने दी आजादी, जानें

Updated at : 21 May 2018 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
चीन : छात्राओं को मिनी स्कर्ट, हॉट पैंट पहनने की इस यूनिवर्सिटी ने दी आजादी, जानें

बीजिंग : चीन के एक विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी में छात्राओं के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर आने पर रोक लगाने के अपने आदेश को वापस लेते हुए माफी मांगी है. एक छात्र की शिकायत के आधार पर यह नियम लागू किया गया था. छात्र ने शिकायत में कहा था कि ऐसे कपड़े शैक्षणिक वातावरण […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के एक विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी में छात्राओं के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर आने पर रोक लगाने के अपने आदेश को वापस लेते हुए माफी मांगी है.

एक छात्र की शिकायत के आधार पर यह नियम लागू किया गया था. छात्र ने शिकायत में कहा था कि ऐसे कपड़े शैक्षणिक वातावरण के लिए हानिकारक हैं और यौन उत्पीड़न का एक प्रकार है.

अब रद्द कर दिये गये इस नियम के तहत छात्राओं के 50 सेंटीमीटर से छोटी स्कर्ट और पैंट पहने पर रोक लगा दी गयी थी. सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने हुनान कृषि विश्वविद्यालय के हवाले से कहा, हाल ही में की गयी कार्रवाई के चलते हुई असुविधा एवं खलल के लिए हम माफी चाहते हैं.

उसने कहा, हम प्रबंधन को अनुकूलित करने, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हुनान कृषि विश्वविद्यालय के स्टाफ के एक सदस्य ने कहा कि छात्र अब सभी तरह के फैशनेबल कपड़े पहन सकते हैं, बशर्त कि वस्त्र बेहद छोटे नहीं हों. उन्होंने कहा, नियम पहले ही रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola