ePaper

अमेरिका में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, बंदूकधारी गिरफ्तार

Updated at : 18 May 2018 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, बंदूकधारी गिरफ्तार

ह्यूस्टन : अमेरिका में टेक्सास प्रांत के एक स्कूल में शुक्रवार एक बंदूकधारी छात्र की गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें ज्यादातर छात्र शामिल हैं. यह वारदात यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर सांता फे हाईस्कूल में हुई. एक अज्ञात कानून प्रवर्तन अधिकारी को भी गोली लगी, लेकिन वह […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : अमेरिका में टेक्सास प्रांत के एक स्कूल में शुक्रवार एक बंदूकधारी छात्र की गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें ज्यादातर छात्र शामिल हैं. यह वारदात यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर सांता फे हाईस्कूल में हुई. एक अज्ञात कानून प्रवर्तन अधिकारी को भी गोली लगी, लेकिन वह जख्म गंभीर नहीं है.

ह्यूस्टन क्रोनिकल के अनुसार, संघीय एवं काउंटी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस गोलीबारी में कम से कम 10 लोग मारे गये. हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज ने कहा कि मृतकों में ज्यादातर छात्र हैं. उन्होंने कहा कि हिरासत में लिये गये दोनों स्कूल के छात्र हैं. इनमें वह भी है, जो संभवत: बंदूकधारी है.

गोंजालेज ने कहा कि स्कूल में छानबीन जारी है और मौके से विस्फोटक की कोई जानकारी नहीं मिली है. गोलीबारी में कई अन्य छात्र घायल हुए. बीते सात दिन में स्कूल में गोलीबारी से संबंधित यह तीसरी जबकि इस साल 22वीं घटना है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट किया कि टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी. शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं है. ईश्वर सभी पर कृपा बनाए रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola