ePaper

इस्राइली सेना ने सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए हमले

Updated at : 10 May 2018 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
इस्राइली सेना ने सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए हमले

यरुशलम : इस्राइल की सेना ने आज कहा कि उसने रात भर सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए. इससे पहले उसने अपनी सेनाओं पर रॉकेट और मिसाइल दागने के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था . इस घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. इस्राइली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिक्स […]

विज्ञापन

यरुशलम : इस्राइल की सेना ने आज कहा कि उसने रात भर सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए. इससे पहले उसने अपनी सेनाओं पर रॉकेट और मिसाइल दागने के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था .

इस घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. इस्राइली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिक्स ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस्राइली सेना ने सीरिया में ईरानी सेना के कई ठिकानों पर हमले किए.” प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने खुफिया, साजो-सामान, भंडार गृह और वाहनों को निशाना बनाया. हाल के वर्षों में ईरान के ठिकानों के खिलाफ यह इस्राइली सेना का सबसे बड़ा अभियान है. हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस्राइल तनाव बढ़ाना नहीं चाहता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola