ePaper

भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान, बच्चों ने लगायी बिल्डिंग से छलांग, नौ घायल

Updated at : 09 May 2018 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान, बच्चों ने लगायी बिल्डिंग से छलांग, नौ घायल

पेशावर : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप में कम से कम नौ बच्चे घायल हो गये और इसके कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गया. पाकिस्तान के मौसम विभाग के हवाले से एक्सप्रेस टिब्यून ने खबर दी है कि भूकंप का अधि केन्द्र पश्चिमोत्तर शहर बन्नू […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप में कम से कम नौ बच्चे घायल हो गये और इसके कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गया.

पाकिस्तान के मौसम विभाग के हवाले से एक्सप्रेस टिब्यून ने खबर दी है कि भूकंप का अधि केन्द्र पश्चिमोत्तर शहर बन्नू में 12 किलोमीटर की गहरायी पर था. भूकंप का झटका स्वात घाटी और अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में महसूस किया गया. इसमें बताया गया कि तानखी बाजार के निकट बन्नू के गर्वमेंट मॉडल स्कूल में कम से कम नौ बच्चे घायल हो गये.

रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे डर के मारे तीन मंजिला इमारत से बाहर आ गये. कुछ ने इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले महीने खैबर – पख्तूनख्वा प्रांत के कई शहरों में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था.

भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान के हिन्दू कुश पहाड़ी इलाके में भूमि से 200 किलोमीटर नीचे केन्द्रित था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola