ePaper

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सीमा पर लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया बंद

Updated at : 23 Apr 2018 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सीमा पर लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया बंद

सोल : कोरियाई देशों के बीच इस सप्ताह होने वाले ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन से पहले दक्षिण कोरिया ने सीमा पर उत्तर कोरिया के सैनिकों को संदेश देने के लिहाज से लगाये गये बड़े-बड़े लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल सोमवार से बंद कर दिया. इन लाउडस्पीकरों से दक्षिण कोरिया समाचार, संगीत और प्रचार संदेशों का प्रसारण करके उत्तर […]

विज्ञापन

सोल : कोरियाई देशों के बीच इस सप्ताह होने वाले ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन से पहले दक्षिण कोरिया ने सीमा पर उत्तर कोरिया के सैनिकों को संदेश देने के लिहाज से लगाये गये बड़े-बड़े लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल सोमवार से बंद कर दिया. इन लाउडस्पीकरों से दक्षिण कोरिया समाचार, संगीत और प्रचार संदेशों का प्रसारण करके उत्तर कोरिया के सैनिकों को अपनी ओर आने के लिए उकसाता है.

उत्तर कोरिया भी अपना प्रचार करता है. कोरिया प्रायद्वीप के दोनों देशों के रिश्तों में हाल के महीनों में सुधार हुआ है. उत्तर कोरिया ने सप्ताहांत में ऐलान किया है कि वह अब परमाणु परीक्षण या लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण नहीं करेगा. ताजा घटनाक्रम उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई – इन के बीच शुक्रवार को होने वाली अंतर कोरियाई शिखर बैठक से पहले हुआ है.

इस बैठक के बाद किम के अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करने के आसार हैं. सोल के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अंतर कोरियाई शिखर सम्मेलन 2018 से पहले सैन्य तनाव को कम करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए आज से लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल करना रोक दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola