ट्रंप टावर में लगी आग पर पाया गया काबू, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा – शुक्रिया

Updated:
विज्ञापन
ट्रंप टावर में लगी आग पर पाया गया काबू, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा – शुक्रिया

न्यूयार्क : न्यूयार्क स्थित ट्रंप टावर की 50 वीं मंजिल पर आग लग गयी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. अमेरिकी दमकल विभाग ने यह जानकारी दी. न्यूयार्क के मिडटाउन मैनहट्टन में स्थित बहुमंजिली इमारत में शाम करीब छह बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 10 बजे ) धुआं उठने […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : न्यूयार्क स्थित ट्रंप टावर की 50 वीं मंजिल पर आग लग गयी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. अमेरिकी दमकल विभाग ने यह जानकारी दी.

न्यूयार्क के मिडटाउन मैनहट्टन में स्थित बहुमंजिली इमारत में शाम करीब छह बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 10 बजे ) धुआं उठने लगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बहुमंजिली इमारत के मालिक हैं , जिसमें ‘ द ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ‘ का मुख्यालय और एक पेंटहाउस है. घटना को देखते हुए इमारत के आस पास की सड़कों को बंद कर दिया गया.

न्यूयार्क सिटी के दमकल विभाग ने ट्वीट कर इमारत की एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में इमारत से धुअां उठता नजर आ रहा है. हालांकि दमकल विभाग के कर्मियों के वहां पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया. ट्रंप ने खुद ट्वीट कर बताया कि आग को बुझा दिया गया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा , ‘‘ ट्रंप टावर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल कर्मियों (महिलाओं) ने शानदार काम किया. शुक्रिया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola