अमेरिका के अवैध प्रवासियों के लिए खतरे की घंटी, खत्म होने जा रही है ‘पकड़ो और रिहा करो” की नीति

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नेअवैध प्रवासियों को ‘पकड़ने और रिहा करने’ की परंपरा खत्म करने के लिये एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये हैं. इस परंपरा के तहत अमेरिका में आये अवैध प्रवासियों को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद रिहा कर दिया जाता है. ट्रम्प नेइस दस्तावेज में रक्षामंत्री से उन सैन्य प्रतिष्ठानों की […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नेअवैध प्रवासियों को ‘पकड़ने और रिहा करने’ की परंपरा खत्म करने के लिये एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये हैं. इस परंपरा के तहत अमेरिका में आये अवैध प्रवासियों को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद रिहा कर दिया जाता है. ट्रम्प नेइस दस्तावेज में रक्षामंत्री से उन सैन्य प्रतिष्ठानों की एक सूची उपलब्ध कराने को कहा है, जिनका इस्तेमाल अवैध प्रवासियों को हिरासत में रखने के लिये किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ेंः ट्रंप ने ओबामा की नीति को किया रद्द, अमेरिका में तीन लाख भारतीयों पर खतरा
व्हाइट हाउस ने एक बयान में ‘पकड़ने और रिहा करने’ की नीति को एक ‘खतरनाक परंपरा’ बताया, जिसके तहत देश में अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों को रिहा कर दिया जाता है. बयान में कहा गया कि अमेरिकी नागरिकों की रक्षा एवं सुरक्षा राष्ट्रपति की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह देश की रक्षा के अपने वादे को पूरा करेंगे तथा अमेरिकी कानूनों का सम्मान सुनिश्चित करेंगे.
इसके अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कांग्रेस के डेमोक्रेट सदस्यों से आह्वान किया कि वे सीमा सुरक्षा का विरोध खत्म करें और अमेरिका की रक्षा एवं सुरक्षा के लिये अहम उपायों में अड़चन डालना बंद करें. संबंधित दस्तावेज में ट्रम्प ने कहा कि मानव तस्करी, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी और गिरोहों के सदस्यों तथा अन्य अपराधियों का अमेरिका की सीमा में घुसना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अमेरिकी नागरिकों रक्षा के लिए खतरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










