ePaper

पाकिस्तानी विदेश मंत्री का बेतुका बयान, कहा - मुसलमान होने के कारण सलमान को मिली सजा

Updated at : 06 Apr 2018 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश मंत्री का बेतुका बयान, कहा - मुसलमान होने के कारण सलमान को मिली सजा

इस्लामाबाद/जोधपुर : काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा के ऐलान के बाद शुक्रवार को यानी आज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जमानत पर सुनवाई होनी है. इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक बयान देकर विवाद पैदा कर दिया है. गुरुवार को उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता सलमान […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद/जोधपुर : काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा के ऐलान के बाद शुक्रवार को यानी आज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जमानत पर सुनवाई होनी है. इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक बयान देकर विवाद पैदा कर दिया है. गुरुवार को उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता सलमान खान अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखते हैं इसलिए उन्हें सजा सुनायी गयी है.

सलमान खान बने कैदी नंबर 106, रात में खायी बैंगन की सब्जी, रोटी और दाल

आसिफ ने पाकिस्तानी समाचार चैनल जिओ न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि सलमान अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं इसलिए उन्हें यह सजा सुनायी गयी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आसिफ ने कहा कि अगर सलमान का धर्म भारत की सत्तारुढ़ पार्टी वाला होता तो शायद उनको यह सजा नहीं मिलती और उनके साथ उदार रुख अपनाने का काम किया जाता.

सलमान खान को सजा होने से गमगीन हैं ऐश्‍वर्या की सास जया बच्‍चन, जानें…!

यहां चर्चा कर दें कि काले हिरण शिकार मामले में राजस्थान के जोधपुर की अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को गुरुवार को पांच साल की सजा सुनायी है. वहीं, सैफ अली खान, नीलम, सोनाली बेंद्रे और तब्बू को इस मामले में बरी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola