ePaper

संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार को लेकर लगाया प्रतिबंध, उ.कोरिया ने की संरा प्रमुख की अलोचना

Updated at : 23 Feb 2018 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार को लेकर लगाया प्रतिबंध, उ.कोरिया ने की संरा प्रमुख की अलोचना

संयुक्त राष्ट्र : उत्तर कोरिया ने अपने खिलाफ प्रतिबंधों को समर्थन देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज की आलोचना की है. उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार कार्यक्रम त्यागने के वास्ते अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का संयुक्त राष्ट्र ने समर्थन किया है. इस पर गुटेरेज की आलोचना […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : उत्तर कोरिया ने अपने खिलाफ प्रतिबंधों को समर्थन देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज की आलोचना की है. उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार कार्यक्रम त्यागने के वास्ते अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का संयुक्त राष्ट्र ने समर्थन किया है. इस पर गुटेरेज की आलोचना करते हुए उत्तर कोरिया ने कहा है कि ऐसा लगता है कि विश्व निकाय के महासचिव अमेरिका के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के मिशन ने एक बयान में कहा है कि अगर 70 साल पहले उत्तर कोरिया की स्थापना के साथ शुरू हुई अमेरिका की शत्रुतापूर्ण नीति नहीं होती और अगर इस नीति के चलते परमाणु संबंधी ब्लैकमेल और धमकियां दिनों दिन बढ़ती नहीं, तो कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु मुद्दा होता ही नहीं.

इस मिशन ने म्यूनिख में फरवरी में हुए सुरक्षा सम्मेलन के दौरान की गई गुटेरेज की टिप्पणी को ‘‘विवेकहीन” बताया. मिशन के अनुसार, वर्तमान हालात के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार अमेरिका है और उसके खिलाफ एक शब्द नहीं कहा गया, जबकि पक्षपातपूर्ण तरीके से उनके देश को निशाना बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola