ePaper

बोले नेपाल के पीएम केपी ओली- चीन के साथ रिश्ते गहरे कर भारत से लेंगे अधिक फायदा

Updated at : 20 Feb 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
बोले नेपाल के पीएम केपी ओली- चीन के साथ रिश्ते गहरे कर भारत से लेंगे अधिक फायदा

बीजिंग : भारत के साथ रिश्तों में और फायदा उठाने के लिए चीन के साथ करीबी संबंध नेपाल बनाएगा. यह बाते नेपाल के नये प्रधानमंत्री के पी ओली ने कही है. उन्होंने कहा कि वह और अधिक विकल्पों को पाने और भारत के साथ संबंधों में और अधिक लाभ उठाने के लिए चीन के साथ […]

विज्ञापन

बीजिंग : भारत के साथ रिश्तों में और फायदा उठाने के लिए चीन के साथ करीबी संबंध नेपाल बनाएगा. यह बाते नेपाल के नये प्रधानमंत्री के पी ओली ने कही है. उन्होंने कहा कि वह और अधिक विकल्पों को पाने और भारत के साथ संबंधों में और अधिक लाभ उठाने के लिए चीन के साथ अपने रिश्तों को और गहरा बनाना चाहते हैं. यहां चर्चा कर दें कि ओली को चीन समर्थक माना जाता है.

ओली ने यह भी कहा कि ‘‘समय के साथ चलते हुए’ वह भारत के साथ अपने संबंधों में ‘‘बदलाव’ करना चाहते हैं. उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों के सभी विशेष प्रावधानों की पुन:समीक्षा का पक्ष लिया जिसमें भारतीय सैन्य बलों में नेपाली सैनिकों के सेवा देने की लंबी परंपरा भी शामिल है.

उन्होंने हांग कांग साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को दिए साक्षात्कार में कहा,‘‘ भारत के साथ जबरदस्त संपर्क और खुली सीमा है. यह सब अच्छा है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे दो पड़ोसी हैं. हम केवल एक देश पर निर्भर रहकर या केवल एक विकल्प के साथ नहीं रहना चाहते.’

भारत के साथ संबंधों के बारे में उन्होने कहा ‘भारत के साथ हमेरे हमेशा अच्छे रिश्ते हैं.’ उन्हेांने कहा कि भारत सरकार में कुछ ऐसे तत्व हैं जो गलतफहमी पैदा करते हैं लेकिन भारतीय नेतृत्व ने हमें आश्वासन दिया है कि भविष्य में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा और हम एक दूसरे के संप्रभु अधिकारों की रक्षा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola