ePaper

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, तीन घायल, एक गिरफ्तार

Updated at : 14 Feb 2018 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, तीन घायल, एक गिरफ्तार

वाशिंगटन : व्हाइट हाऊस ने अमेरिकी खुफिया सेवा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के मुख्यालय के बाहर बुधवार को गोलीबारी होने की पुष्टि की है. यह एजेंसी वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक जासूसी करती है. एनबीसी न्यूज ने जो तस्वीरें जारी की हैं, उसके मुताबिक पुलिस हथकड़ियों में दिख रहे एक व्यक्ति को चारों ओर से घेरे हुए है. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : व्हाइट हाऊस ने अमेरिकी खुफिया सेवा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के मुख्यालय के बाहर बुधवार को गोलीबारी होने की पुष्टि की है. यह एजेंसी वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक जासूसी करती है.

एनबीसी न्यूज ने जो तस्वीरें जारी की हैं, उसके मुताबिक पुलिस हथकड़ियों में दिख रहे एक व्यक्ति को चारों ओर से घेरे हुए है. यह तस्वीर मेरीलैंड स्थित फोर्ट मीडे के बाहर की है. इसी स्थान पर एजेंसी का मुख्यालय है. स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक तीन लोग घायल हुए हैं और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके पर काले रंग की एक एसयूवी कंक्रीट के बैरियर से टकरायी हुई नजर आ रही है. वाहन की अगली खिड़की पर गोलियों से छेद के निशान हैं.

एनएसए ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. व्हाइट हाऊस ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति को फोर्ट मीडे में गोलीबारी होने की जानकारी दी गयी है.’ इसमें कहा गया है, ‘हमारी संवेदनाएं और दुआएं उन सभी के साथ है जो प्रभावित हुए हैं. राष्ट्रपति को इस गोलीबारी के बारे में बता दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola