पाकिस्तान की सिनेटर बनने की दौड़ में शामिल हुईं पहली हिंदू महिला कृष्णा कुमारी, जानें उनकी शख्सियत

Updated at : 05 Feb 2018 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान की सिनेटर बनने की दौड़ में शामिल हुईं पहली हिंदू महिला कृष्णा कुमारी, जानें उनकी शख्सियत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने आगामी सिनेट चुनाव में एक हिंदू लड़की को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है. दिवंगत बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल अली जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने निर्णय लिया है कि वह कृष्णा कुमारी को सिनेट चुनाव में थार से मैदान में उतारेगी. पाकिस्तान की […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने आगामी सिनेट चुनाव में एक हिंदू लड़की को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है. दिवंगत बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल अली जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने निर्णय लिया है कि वह कृष्णा कुमारी को सिनेट चुनाव में थार से मैदान में उतारेगी. पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट द न्यूज के अनुसार, कृष्ण कुमारी एक कोहली परिवार से आती हैं और उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर अपना सार्वजनिक जीवन आरंभ किया था और बाद में वे पाकिस्तान पीपल्स पार्टी में शामिल हो गयीं. इसके बाद पार्टी ने उन्हें बेरेनो से यूनियन काउंसिल का चेयरमैन बनाया.

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी का सिंध प्रांत में बहुमत है और ऐसे मेंकृष्णा कुमारी के जीतने की संभावनाबहुतअधिक है.कृष्णाकुमारी अगरचुनाव जीत जाती हैं तो वे पाकिस्तानकीपहलीहिंदूमहिला सिनेटरहोंगी.

द डॉन अखबार के अनुसार, पार्टी के बड़े नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया है अगर वे चुनाव जीतेंगी तो पिछड़े इलाकों में महिलाओं को सशक्त बनाने व अल्पसंख्यक समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा. पाकिस्तान में कृष्णा कुमारी की उम्मीदवारी इसलिए भी अहम है, क्योंकि वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति अच्छी नहीं है. हालांकि हाल के सालों में पाकिस्तान ने खुद पर लगने वाले इन आरोपों के दाग को धोने के प्रयास विभिन्न स्तर पर शुरू किया है.

कृष्णा कुमारी का जन्म एक गरीब किसान परिवार में 1979 में हुआ था. उनके परिवार ने जमीन पर अतिक्रमण के आरोप में तीन साल जेल में गुजारा. इतनी मुश्किल परिस्थितियों में पली-बढ़ी कृष्णा कुमारी का राजनीति के इस मुकाम पर पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है.

कृष्णा कुमारी जब 16 वर्ष की उम्र में नौवीं कक्षा में पढ़ती थीं, तभी उनका विवाह हो गया था. उन्हें बहुत सपोर्ट करने वाले पति मिले जिन्होंने उन्हें आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया. 2013 में उन्होंने सिंध विश्वविद्यालय से समाज शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की. कुछ साल पहले वे अपने भाईकेसाथ पाकिस्तान पीपल्स पार्टी से जुड़ गयीं.

बीते सप्ताह शुक्रवार को पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने सिनेट चुनाव का एलान किया है और चुनाव की तारीख तीन मार्च है. पाकिस्तान में पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनवा व बलूचिस्तान विधानसभा के सदस्य सात सिनेट सदस्यों का चुनाव करेंगे. भारत के राज्यसभा की तरह पाकिस्तान का सिनेट है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola