पाकिस्तान के शांति दूत की डीआर कांगो में हत्या

Updated at : 28 Jan 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के शांति दूत की डीआर कांगो में हत्या

किंशासा : संयुक्त राष्ट्र के एक पाकिस्तानी शांति दूत की डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शनिवार को ‘सशस्त्र समूह के सदस्यों’ ने हत्या कर दी. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान के शांति दूत की घात लगाकर साउथ कीवु के पूर्वी प्रांत […]

विज्ञापन

किंशासा : संयुक्त राष्ट्र के एक पाकिस्तानी शांति दूत की डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शनिवार को ‘सशस्त्र समूह के सदस्यों’ ने हत्या कर दी. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान के शांति दूत की घात लगाकर साउथ कीवु के पूर्वी प्रांत में हुई हत्या की निंदा की है. उन्होंने देश की सरकार से तनाव के बाद भी यहां की सुरक्षा चुनौतियों से निबटने की संयुक्त राष्ट्र की इच्छाशक्ति को दोहराया.

इसे भी पढ़ें : कांगो में अबतक का सबसे बड़ा हमला, संयुक्त राष्ट्र के 15 शांतिरक्षकों की मौत

कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने शुक्रवार को दावा किया था कि संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन (एमओएनयूएससीओ) ने पिछले 20 साल में किसी भी सशस्त्र संगठन का खात्मा नहीं किया है. उन्होंने चेतावनी दी कि देश को संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में नहीं समझा जाना चाहिए और वह आने वाले कुछ दिनों में संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करेंगे.

एमओएनयूएससीओ संयुक्त राष्ट्र के मिशन की सबसे बड़ी इकाई है और इस देश में साल 1999 से मौजूद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola