ePaper

अमेरिका में गलती से जारी हुआ मिसाइल अलर्ट, लोगों में अफरा-तफरी

Updated at : 14 Jan 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में गलती से जारी हुआ मिसाइल अलर्ट, लोगों में अफरा-तफरी

वाशिंगटन : अमेरिका के हवाई प्रांत में रविवार को गलती से मिसाइल चेतावनी अलर्ट जारी हो गया, जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि बाद में अधिकारियों ने इसे गलती से चला हुआ संदेश बताया. स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजकर सात मिनट पर सभी लोगों के मोबाइल फोन पर एक आपातकालीन […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के हवाई प्रांत में रविवार को गलती से मिसाइल चेतावनी अलर्ट जारी हो गया, जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि बाद में अधिकारियों ने इसे गलती से चला हुआ संदेश बताया.

स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजकर सात मिनट पर सभी लोगों के मोबाइल फोन पर एक आपातकालीन अलर्ट, ”हवाई में बैलिस्टिक मिसाइल का खतरा. तत्काल आश्रय स्थल खोज लें. यह ड्रिल नहीं है.” का संदेश आया.

इस चेतावनी के जारी होने के 10 मिनट बाद हवाई आपातकालीन प्रबंधन एंजेंसी ने ट्वीट करते हुए लोगों को सूचित किया, ”हवाई पर कोई मिसाइल खतरा नहीं है.” दूसरा आपातकालीन अलर्ट आठ बजकर 45 मिनट पर चलाया गया. इस अलर्ट में कहा गया, ”हवाई प्रांत पर मिसाइल की कोई चेतावनी या खतरा नहीं है. यह एक गलत चेतावनी थी.”

इसके बाद अमेरिका पैसेफिक कमान ने भी अलग से एक बयान जारी करके कहा कि हवाई पर कोई मिसाइल खतरा नहीं हैं और पहले वाली चेतावनी गलती से जारी हो गयी थी. वहीं, व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव लिंड्से वॉल्टर्स ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हवाई की आपात प्रबंधन अभ्यास के बारे में बता दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola