ePaper

वोल्फ की किताब ''फायर एंड फ्यूरी : इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस'' झूठ का पुलिंदा : ट्रंप

Updated at : 05 Jan 2018 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
वोल्फ की किताब ''फायर एंड फ्यूरी : इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस'' झूठ का पुलिंदा : ट्रंप

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके प्रशासन के बारे में कई विस्फोटक दावे करने वाली पुस्तक ‘फायर एंड फ्यूरी : इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस’ को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए शुक्रवार को खारिज कर दिया. ट्रंप के वकील इस पुस्तक का विमोचन रोकने में असफल रहे. ट्रंप ने ट्वीट किया […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके प्रशासन के बारे में कई विस्फोटक दावे करने वाली पुस्तक ‘फायर एंड फ्यूरी : इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस’ को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए शुक्रवार को खारिज कर दिया. ट्रंप के वकील इस पुस्तक का विमोचन रोकने में असफल रहे.

ट्रंप ने ट्वीट किया कि उन्होंने लेखक माइकल वोल्फ को उनकी पुस्तक ‘फायर एंड फ्यूरी : इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस’ के लिए व्हाइट हाउस तक कोई पहुंच मुहैया नहीं करायी. इस पुस्तक का आज विमोचन होगा.

उन्होंने ट्वीट किया, मैंने इस झूठी किताब के लेखक को व्हाइट हाउस तक कोई पहुंच मुहैया नहीं करायी (बल्कि कई बार उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया). मैंने किताब के लिए उनसे कभी बात नहीं की. यह किताब झूठ का पुलिंदा और ऐसे सूत्रों से भरी है जो अस्तित्व में ही नहीं हैं.

उन्होंने अपने पूर्व मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा, इस व्यक्ति के अतीत की ओर देखिए और देखिए कि उसके और स्लोपी स्टीव के साथ क्या होता है. किताब में बैनन का विशेष रूप से हवाला दिया गया है.

ट्रंप के वकीलों ने इस पुस्तक का विमोचन रोकने की कोशिश की थी जिसके बाद इस पुस्तक का निर्धारित समय से दो दिन पहले ही शुक्रवार को विमोचन हो रहा है. पुस्तक में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी चुनावी जीत से हैरान थे, उन्होंने अपने उद्घाटन समारोह का आनंद नहीं लिया और वह व्हाइट हाउस को लेकर डरे हुए थे. व्हाइट हाउस ने भी इस पुस्तक की आलोचना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola