ePaper

मिस्र में चर्च पर आतंकी हमला, 10 की मौत

Updated at : 29 Dec 2017 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
मिस्र में चर्च पर आतंकी हमला, 10 की मौत

काहिरा : मिस्र की राजधानी के एक चर्च पर आज हुए एक आतंकी हमले में दस लोग मारे गए, जबकि आठ अन्य जख्मी हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि हेलवाना इलाके में बाइक पर सवाल बंदूकधारियों ने मार मीना चर्च के बाहर गोलियां चलानी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि इस […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र की राजधानी के एक चर्च पर आज हुए एक आतंकी हमले में दस लोग मारे गए, जबकि आठ अन्य जख्मी हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि हेलवाना इलाके में बाइक पर सवाल बंदूकधारियों ने मार मीना चर्च के बाहर गोलियां चलानी शुरू कर दी.

उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ कॉप्टिक ईसाइयों सहित कम-से-कम दस लोगों की मौत हो गई. अधिकारी ने साथ ही बताया कि हमलावरों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में एक बंदूकधारी और एक सुरक्षाधिकारी भी मारे गए. सरकारी समाचार एजेंसी एमईएनए ने कहा कि बंदूकधारी घटनास्थल से भाग गया. मंत्रालय ने कहा कि घायलों में दो महिलाएं हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 10 एम्बुलेंस को काम पर लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola