ePaper

अहमदाबाद पुलिस ने राहुल, भाजपा को रोड-शो करने की नहीं दी अनुमति

Updated at : 11 Dec 2017 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
अहमदाबाद पुलिस ने राहुल, भाजपा को रोड-शो करने की नहीं दी अनुमति

अहमदाबाद: अहमदाबाद पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा दोनों को रोड-शो करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पुलिस एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने उक्त जानकारी दी है. दोनों रोड-शो कल होने थे. पुलिस उपायुक्त (यातायात) एचआर मुलियाना ने बताया कि भाजपा ने शहर में धरनीधर डेरासर से बापू नगर तक […]

विज्ञापन

अहमदाबाद: अहमदाबाद पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा दोनों को रोड-शो करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पुलिस एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने उक्त जानकारी दी है. दोनों रोड-शो कल होने थे. पुलिस उपायुक्त (यातायात) एचआर मुलियाना ने बताया कि भाजपा ने शहर में धरनीधर डेरासर से बापू नगर तक रोड-शो के लिए, जबकि कांग्रेस ने जगन्नाथ मंदिर से मेनको तक रोड-शो और रास्ते में नुक्कड़ सभाओं के लिए अनुमति मांगी थी.

उन्होंने कहा, हालांकि, अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त एके सिंह ने रोड-शो के रास्तों में आने वाले सांप्रदायिकरूप से संवेदनशील तथा संकरे रास्तों वाले कुछ मुख्य बाजारों और शहर के पुराने इलाके में यातायात की दिक्कत का हवाला देते हुए दोनों दलों को अनुमति देने से इनकार कर दिया.

कांग्रेस ने इसकी पुष्टि की है कि उसने राहुल गांधी के रोड-शो और नुक्कड़ सभाओं के लिए अनुमति मांगी थी.

भाजपा ने यह नहीं बताया कि उसने किस नेता के रोड-शो के लिए अनुमति मांगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola