ePaper

कांगो में अबतक का सबसे बड़ा हमला, संयुक्त राष्ट्र के 15 शांतिरक्षकों की मौत

Updated at : 09 Dec 2017 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
कांगो में अबतक का सबसे बड़ा हमला, संयुक्त राष्ट्र के 15 शांतिरक्षकों की मौत

गोमा (कांगो) : अशांत चल रहे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों पर हमले में 15 शांतिरक्षकों की मौत हो गयी. संगठन के इतिहास में यह सबसे भयानक हमला है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बताया कि ये शांतिरक्षक पड़ोसी देश तंजानिया से ताल्लुक रखते थे और उनकी […]

विज्ञापन

गोमा (कांगो) : अशांत चल रहे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों पर हमले में 15 शांतिरक्षकों की मौत हो गयी. संगठन के इतिहास में यह सबसे भयानक हमला है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बताया कि ये शांतिरक्षक पड़ोसी देश तंजानिया से ताल्लुक रखते थे और उनकी हत्या गुरुवार देर रात उत्तरी कीवु प्रांत में कांगो के पांच सैनिकों के साथ कर दी गयी.

इस हमले में 53 कर्मी भी घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने घात लगाकर किये गये इस भयानक हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए उसे घृणित कृत्य बताया है. उन्होंने एक बयान में कहा, मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं. संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों पर जान-बूझकर किया गया हमला अस्वीकार है और यह युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है.

डी आर कांगो का बड़ा पूर्वी इलाका लंबे समय से हिंसाग्रस्त है, लेकिन सरकारी सैनिकों एवं मिलिशिया समूहों के साथ ही आंतरिक-जातीय समूहों के बीच हो रही लड़ाई की वजह से इस साल हिंसा काफी बढ़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola