इजरायल ने सीरिया की राजधानी के नजदीकी वाले इलाकों में किया हमला
Updated at : 05 Dec 2017 10:42 AM (IST)
विज्ञापन

बेरुत : इजरायल के लडाकू विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकटवर्ती इलाकों में बमबारी की है. उक्त जानकारी सीरिया के मामलों पर नजर रखने वाली संस्था सीरियन ऑबजरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दी है. ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह के निदेशक रमी अब्दुल रहमानी ने बताया कि इजरायल के विमानों ने दमिश्क के निकट […]
विज्ञापन
बेरुत : इजरायल के लडाकू विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकटवर्ती इलाकों में बमबारी की है. उक्त जानकारी सीरिया के मामलों पर नजर रखने वाली संस्था सीरियन ऑबजरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दी है.
ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह के निदेशक रमी अब्दुल रहमानी ने बताया कि इजरायल के विमानों ने दमिश्क के निकट जमराया क्षेत्र में एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र और गोदामों सहित अन्य जगहों को निशाना बनाया. इन गोदामों में प्रशासन और इसके सहयोगियों ने हथियार और गोला-बारुद रखे थे.
सटीक लक्ष्य की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है. राजधानी में मौजूद संवाददाता ने भी धमाके की जोरदार आवाजें सुनी. सीरिया की सरकारी मीडिया ने बताया, दमिश्क प्रांत में एक इजरायल मिसाइल हमले ने हमारे वायु हमले को अवरुद्ध कर दिया और हमारे तीन ठिकानों को निशाना बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




