ePaper

श्रीलंका में जबर्दस्त तूफान व भारी बारिश से सात लोगों की मौत, 20 हजार लोग प्रभावित

Updated at : 30 Nov 2017 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका में जबर्दस्त तूफान व भारी बारिश से सात लोगों की मौत, 20 हजार लोग प्रभावित

कोलंबो : श्रीलंका में जबर्दस्त तूफान के साथ कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और करीब बीस हजार लोग प्रभावित हुए. तूफान से वायु यातायात एवं जरूरी सेवाएं भी बाधित हुईं. मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी प्रांतों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. मध्य […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका में जबर्दस्त तूफान के साथ कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और करीब बीस हजार लोग प्रभावित हुए. तूफान से वायु यातायात एवं जरूरी सेवाएं भी बाधित हुईं. मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी प्रांतों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

मध्य पर्वतीय जिलों में कई मकान आशिंक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. पुलिस ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बुधवार की रात कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी. करीब बीस हजार लोग प्रभावित हुए और दोपहर तक पांच लोग लापता थे. कोलंबो राष्ट्रीय अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है.

इस बीच, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुए प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपये आपात सहायता के रूप में देने के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं. मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, द्वीप में लगभग 60-70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है. राहत एवं बचाव अभियानों में मदद के लिए सेना की तैनाती की गयी है. दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम खराब हुआ और इसके बाद यह गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया. आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि भू-स्खलन की आशंकावाले मध्य पर्वतीय इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं. लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है क्योंकि नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola