ePaper

राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर हमला, कहा- 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब...

Updated at : 29 Nov 2017 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर हमला, कहा- 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब...

अहमदाबाद: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में बुधवार से दो दिन के अपने दौरे में चुनाव प्रचार करेंगे. यहां पहुंचने के पहले राहुल ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि… 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब. गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल: 2012 में वादा […]

विज्ञापन

अहमदाबाद: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में बुधवार से दो दिन के अपने दौरे में चुनाव प्रचार करेंगे. यहां पहुंचने के पहले राहुल ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि…

22 सालों का हिसाब,

गुजरात मांगे जवाब.

गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल:

2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे.

5 साल में बनाए 4.72 लाख घर.

आपको बता दें कि अपने दो दिन के दौरे के दौरान राहुल गांधी सूबे में चुनावी रैलियों और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. राहुल सबसे पहले गिर सोमनाथ जिले में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे और यहां पूजा अर्चना करेंगे, इसके बाद वे गुजरात की जनता को संबोधित करेंगे. राज्य में 9 एवं 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 18 दिसंबर को नतीजे आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola