ePaper

कांगो में ईंधन लेकर जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, 33 लोगों के मारे जाने की आशंका

Updated at : 13 Nov 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
कांगो में ईंधन लेकर जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, 33 लोगों के मारे जाने की आशंका

लुबुम्बाशी (कांगो) : कांगो गणराज्य में ईंधन लेकर जा रही एक मालगाड़ी के झरने में गिरने से करीब 33 लोगों के मारे जाने की आशंका है. संयुक्त राष्ट्र की रेडियो ओकापी के अनुसार, कटांगा में हुए इस हादसे में 33 लोग मारे गये हैं, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं और कुछ लोग झुलस गये […]

विज्ञापन

लुबुम्बाशी (कांगो) : कांगो गणराज्य में ईंधन लेकर जा रही एक मालगाड़ी के झरने में गिरने से करीब 33 लोगों के मारे जाने की आशंका है. संयुक्त राष्ट्र की रेडियो ओकापी के अनुसार, कटांगा में हुए इस हादसे में 33 लोग मारे गये हैं, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं और कुछ लोग झुलस गये हैं.

संसाधन समृद्ध लुआलबा प्रांत के खनिज मंत्री जीन-मेरी शिजांगा ने बताया, ‘अभी तक आठ लोग मारे गये हैं और कई अन्य घायल हैं. मृतकों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ने की आशंका है. कटांगा में लुबुम्बाशी से लुएना जा रही इस ट्रेन में सवार सभी लोग अवैध रूप से यात्रा कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola