पाकिस्तान में बस घाटी में गिरी, 24 की मौत और 69 घायल

Updated at : 09 Nov 2017 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में बस घाटी में गिरी, 24 की मौत और 69 घायल

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेज रफ्तार से जा रही एक बस घाटी में गिरगयी. बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे. इस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत होगयी और 69 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी आज पुलिस ने दी. निर्धारित सीमा से अधिक यात्रियों को ले जा रही यह बस […]

विज्ञापन

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेज रफ्तार से जा रही एक बस घाटी में गिरगयी. बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे. इस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत होगयी और 69 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी आज पुलिस ने दी. निर्धारित सीमा से अधिक यात्रियों को ले जा रही यह बस कोहट से रायविंड जा रही थी. यह घटना कल रात कल्लर कहार नगर में हुई. सदर पुलिस थाने के प्रभारी मुहम्मद अफजल ने बताया, यात्री, सालाना आयोजित होने वाले धार्मिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए रायविंड जा रहे थे. डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक 24 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए अफजल ने बताया कि सभी यात्री कोहट इलाके के निवासी थे. रिपोर्ट में बताया गया कि 13 घायलों की स्थिति गंभीर है और उन्हें रावलपिंडी ले जाया गया जबकि कई घायलों को पास के ही अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन बस में तय सीमा से अधिक यात्रियों को ले जाने को इसकी वजह माना जा रहा है. बस को इस्लामाबाद-लाहौर मोटरवे के रास्ते रायविंड जाना था लेकिन इसने दूसरा मार्ग लिया. अफजल ने बताया, धुंध के कारण मोटरवे को रात 10 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है और निर्धारित संख्या से अधिक यात्रियों को ले जाने वाली बसों पर जुर्माना लगाया जाता है, इसी कारण से चालक ने ग्रांड ट्रंक रोड से जाने का विकल्प चुना. उन्होंने बताया, चालक इस इलाके से परिचित नहीं था और वह तेज गति से बस चला रहा था. एक ढलान से गुजरने के दौरान बस घाटी में गिर गयी. पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने मृतकों के प्रति शोक जताया है और घटना की एक रिपोर्ट मांगी है. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों को फौरन चिकित्सकीय इलाज और राहत मुहैया कराने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola