ePaper

काबुल में एक टीवी स्टेशन पर हमला, कई की मौत, तालिबान ने कहा- हमने नहीं किया हमला

Updated at : 07 Nov 2017 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
काबुल में एक टीवी स्टेशन पर हमला, कई की मौत, तालिबान ने कहा- हमने नहीं किया हमला

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बंदूकधारियों ने एक स्थानीय टीवी स्टेशन पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार हमले में कई लोग मारे गये हैं जबकि कुछ लोग घायल हो गये. टीवी स्टेशन के कर्मचारी की मानें तो उसके कई सहकर्मी अब भी इमारत में हैं जबकि हमला जारी है. हमले शुरू होने […]

विज्ञापन

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बंदूकधारियों ने एक स्थानीय टीवी स्टेशन पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार हमले में कई लोग मारे गये हैं जबकि कुछ लोग घायल हो गये. टीवी स्टेशन के कर्मचारी की मानें तो उसके कई सहकर्मी अब भी इमारत में हैं जबकि हमला जारी है.

हमले शुरू होने के बाद पिछले दरवाजे से किसी तरह निकले शमशाद टीवी के रिपोर्टर फैसल जालांद ने कहा, मैंने सुरक्षा कैमरे पर तीन हमलावरों को टीवी केंद्र की इमारत में घुसते देखा. उन्होंने पहले गार्ड को गोली मारी फिर इमारत में घुस गये. हमलावरों ने हथगोले फेंकने शुरू कर दिये और फिर फायरिंग की.

बताया जा रहा है कि पश्तो भाषा का केंद्र शमशाद टीवी राष्ट्रव्यापी प्रसारण करता है और फिलहाल उसकी स्क्रीन पर एक थमी हुई तस्वीर दिख रही है और इसपर सामान्य कार्यक्रम नहीं चल रहे हैं. जालांद ने एएफपी को बताया कि अफगान राजधानी के शमशाद परिसर में सुरक्षा बल मौजूद हैं और हमलावरों को मार गिराने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि मेरे कई सहकर्मी अब भी इमारत के अंदर हैं. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने एक ट्विटर पोस्ट में आतंकी संगठन के इस हमले में शामिल होने से इनकार किया है. आंतरिक मंत्रालय ने एएफपी को बताया कि घटना की जांच की जा रही है. उसने अभी कोई विवरण नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola