ePaper

कश्मीर पर बदले पाकिस्तान के सुर, पीएम शाहिद खाकान ने कहा-आजाद कश्मीर की मांग को समर्थन नहीं

Updated at : 06 Nov 2017 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर पर बदले पाकिस्तान के सुर, पीएम शाहिद खाकान ने कहा-आजाद कश्मीर की मांग को समर्थन नहीं

लंदन : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने किसी स्वतंत्र कश्मीर के विचार को खारिज करते हुए कहा कि इस मांग के लिए कोई समर्थन नहीं है और यह यथार्थ पर आधारित नहीं है. अब्बासी रविवार को यहां लंदन स्कूल ऑफ इकनोमिक्स के दक्षिण एशिया केंद्र में आयोजित पाकिस्तान का भविष्य 2017 विषय पर […]

विज्ञापन

लंदन : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने किसी स्वतंत्र कश्मीर के विचार को खारिज करते हुए कहा कि इस मांग के लिए कोई समर्थन नहीं है और यह यथार्थ पर आधारित नहीं है. अब्बासी रविवार को यहां लंदन स्कूल ऑफ इकनोमिक्स के दक्षिण एशिया केंद्र में आयोजित पाकिस्तान का भविष्य 2017 विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान, सैन्य-असैन्य संबंधों, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पद से अयोग्य करार देने, भारत के साथ संबंधों और कश्मीर मुद्दे जैसे विषयों पर कई सवालों का जवाब दिया.

जियो टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वतंत्र कश्मीर पर एक सवाल के जवाब में अब्बासी ने कहा, यह विचार अक्सर चलता है, लेकिन इसमें कोई यथार्थ नहीं है. उन्होंने कहा, स्वतंत्र कश्मीर की मांग के लिए कोई समर्थन नहीं है. भारत के साथ रिश्ते के बारे में अब्बासी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते तब तक नहीं सुधर सकते जब तक कश्मीर का मुद्दा हल नहीं हो जाता.

उन्होंने कहा, केवल बातचीत से आगे बढ़ा जा सकता है. बिना बातचीत के कोई बहुत बड़ा परिवर्तन आना संभव नहीं है. एक अन्य सवाल के जवाब में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका ने शरीफ को प्रधानमंत्री पद से अयोग्य करार दे दिया, लेकिन हमने यह इतिहास पर छोड़ दिया है कि इतिहास इस फैसले को स्वीकार करेगा या नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के ज्यादातर लोग उच्चतम न्यायालय द्वारा शरीफ को प्रधानमंत्री पद से अयोग्य ठहराये जाने के फैसले से सहमत नहीं हैं. उच्चतम न्यायालय ने पनामा पेपर्स कांड में 28 जुलाई को शरीफ को प्रधानमंत्री पद से अयोग्य करार दिया था.

अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों पर अब्बासी ने कहा कि इन्हें केवल अफगानिस्तान के पैमाने पर परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का सकारात्मक पक्ष सामने रखा और उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2013 के बाद से अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola