ePaper

आइएस के अंतिम गढ़ अल-कैम में सेना का नियंत्रण होने पर इराकी पीएम ने दी बधाई

Updated at : 03 Nov 2017 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
आइएस के अंतिम गढ़ अल-कैम में सेना का नियंत्रण होने पर इराकी पीएम ने दी बधाई

बगदाद : इराकी सुरक्षाबलों का कहना है कि वह जिहादियों के अंतिम गढ़ में प्रवेश कर गये हैं और उन्होंने शुक्रवार को सीरिया की सीमा पर इस्लामिक स्टेट से एक महत्वपूर्ण इलाका छीन लिया. इराक की संयुक्त अभियान कमान ने कहा कि जिहादियों को खदेड़ने का जबर्दस्त आक्रामक अभियान छेड़ने के बाद सैनिकों ने अल-कैम […]

विज्ञापन

बगदाद : इराकी सुरक्षाबलों का कहना है कि वह जिहादियों के अंतिम गढ़ में प्रवेश कर गये हैं और उन्होंने शुक्रवार को सीरिया की सीमा पर इस्लामिक स्टेट से एक महत्वपूर्ण इलाका छीन लिया. इराक की संयुक्त अभियान कमान ने कहा कि जिहादियों को खदेड़ने का जबर्दस्त आक्रामक अभियान छेड़ने के बाद सैनिकों ने अल-कैम में शहर के छोर पर हुसायबाह सीमा चौकी पर फिर से पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है. प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने एक बयान जारी कर इराक की सेना के अल-कैम में प्रवेश करने और सीमा चौकी मुक्त कराने पर बधाई दी.

एक इराकी सैन्य अधिकारी ने बताया कि अपने कई साथियों के मारे जाने के बाद जिहादी सीमा चौकी छोड़कर सीरिया चले गये. अल-कैम एवं उसके आसपास का क्षेत्र आइएस घोषित स्वयंभू खलीफा का अंतिम अवशेष था. आइएस ने 2014 में इराक और सीरिया में अपने कदम जमा लिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola