ePaper

न्यूयॉर्क हमला : उज्बेक नागरिक पर आतंकवादी गतिविधियों का आरोप

Updated at : 02 Nov 2017 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूयॉर्क हमला : उज्बेक नागरिक पर आतंकवादी गतिविधियों का आरोप

वाशिंगटन : आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से प्रेरित होकर न्यूयॉर्क में ट्रक से कुचलकर आठ लोगों की हत्या करने वाले उज्बेक आव्रजक सैफुल्लु सेइपोव पर आज अमेरिकी अभियोजकों ने आतंकवादी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने आम नागरिकों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लक्ष्य से ट्रक से हमला किया. सेइपोव (29) पर […]

विज्ञापन
वाशिंगटन : आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से प्रेरित होकर न्यूयॉर्क में ट्रक से कुचलकर आठ लोगों की हत्या करने वाले उज्बेक आव्रजक सैफुल्लु सेइपोव पर आज अमेरिकी अभियोजकों ने आतंकवादी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने आम नागरिकों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लक्ष्य से ट्रक से हमला किया. सेइपोव (29) पर आरोप है कि उसने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट को सहायता पहुंचायी, हिंसा को अंजाम दिया और मोटर वाहन कानून का उल्लंघन किया है.
लोअर मैनहट्टन में हैलोवीन डे पर सेइपोव ने कई लोगों को ट्रक से कुचल दिया जिसमें आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने घटना के बाद जवाबी कार्वाई में सेइपोव को गोली मारी जो उसके पेट में लगी है. फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 9/11 के बाद शहर में यह सबसे बडी आतंकवादी घटना है.
न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में कल सेइपोव का ऑपरेशन किया गया. उसे आज व्हीलचेयर पर ही संघीय अदालत में पेश किया गया जहां उसने कोई अर्जी नहीं दी. हालांकि, एफबीआई ने न्यूयॉर्क की संघीय अदालत के समक्ष 10 पन्नों की शिकायत दर्ज करायी है. अपनी शिकायत में एफबीआई ने कहा है कि न्यू जर्सी निवासी सेइपोव ने आईएसआईएस से प्रेरित होकर यह आतंकवादी हमला किया है.
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अस्पताल के अपने कमरे में आईएसआईएस का झंडा लगाने का अनुरोध किया है उसका कहना है कि उसने जो किया, ऐसा करके उसे अच्छा लग रहा है. सेइपोव ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह इस्लामिक स्टेट के वीडियो देखकर प्रेरित हुआ है, खास तौर से आईएसआईएस के नेता अबु बाकर अल-बगदादी वाले वीडियो से.
शिकायत में कहा गया है कि सेइपोव ने आम लोगों को अधिकतम नुकसान पहुंचाने के लक्ष्य से ट्रक हमला किया और उसने खास तौर से हैलोवीन डे को चुना क्योंकि उसे लगा कि अवकाश होने के कारण उस दिन सडकों पर ज्यादा संख्या में लोग होंगे. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एक साल से हमले की योजना बना रहा था और करीब दो महीने पहले उसने ट्रक का इस्तेमाल करने की योजना बनायी.
इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि न्यूयॉर्क आतंकवादी हमले के संदिग्ध सेइपोव को शत्रु लडाका माना जाएगा. किसी संदिग्ध को इस श्रेणी में रखने का अर्थ है कि उसे हिरासत के दौरान सामान्य तौर पर सभी बंदियों को मिलने वाले अधिकार प्राप्त नहीं होंगे.व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने पत्रकारों से कहा, हम उसे शत्रु लडाका मानेंगे. उन्होंने तर्क दिया कि सेइपोव ने जो किया है उसे देखते हुए वह इसी लायक है.उन्होंने कहा, हालांकि इस संबंध में अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है.
सैंडर्स ने कहा, मुझे नहीं लगता कि अभी तक अंतिम फैसला हुआ है. इसके लिए हम तय प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करेंगे. सेइपोव को शत्रु लडाका करार दिये जाने का मतलब है कि हिरासत के दौरान उसे वकील पाने जैसे सामान्य अधिकार भी नहीं मिलेंगे और उसे बिना किसी आरोप के अनिश्चित काल के लिए बंदी बनाकर रखा जा सकता है. इस प्रक्रिया के तहत सेइपोव को गुआन्तानामो बे भी भेजा जा सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल दिन में संकेत दिया था कि वह ऐसा करने के इच्छुक हैं. गौरतलब है कि 9ा11 के हमले के बाद बडी संख्या में लोगों को गुआन्तानामो बे जेल में बंद रखने के लिए शत्रु लडाके का दर्जा दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola