हिमाचल प्रदेश चुनाव: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी- फ्री लैपटॉप का वादा

Updated:
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश चुनाव: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी- फ्री लैपटॉप का वादा

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें लोगों से कई वादे किये गये हैं. घोषणा पत्र में नये वादों के साथ कांग्रेस ने पिछली सरकार के 95 फीसदी वादे पूरे करने का भी दावा किया. बुधवार को घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन ठाकुर कॉल सिंह […]

विज्ञापन

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें लोगों से कई वादे किये गये हैं. घोषणा पत्र में नये वादों के साथ कांग्रेस ने पिछली सरकार के 95 फीसदी वादे पूरे करने का भी दावा किया. बुधवार को घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन ठाकुर कॉल सिंह ने मेनिफेस्टो जारी किया और बताया कि पिछले 5 सालों में हमने जो वादे किये थे वो 95% फीसदी पूरे कर लिये गये हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की शिकायत के लिए शिकायत आयुक्त की नियुक्ति कर जीरो करप्शन को लागू किया जाएगा.

जानें घोषणा पत्र की खास बातें:

1. छोटे किसानों को बिना ब्याज के 1 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा.

2. स्कूली छात्रों को 1 जीबी डेटा के साथ 50 हजार लैपटॉप बांटा जाएगा.

3. मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाकर 350 रुपये कर दी जाएगी.

4. जंगली जानवरों से बचने के लिए ठोस नीति बनायी जाएगी.

5. नये खोले गये स्कूलों ओर कॉलेजों में स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी.

6. 2 साल के कांट्रेक्ट नौकरीपेशा लोगों को रेगुलर कर दिया जाएगा.

7. हर रोज आउट सोर्स करने वालों को 3 साल में रेगुलर किया जाएगा.

8. डेढ़ लाख तक नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी.

कांगड़ा में गरजे अमित शाह, कहा- हिमाचल प्रदेश बन गया है माफियाओं का गढ़

पिछले पांच सालों में क्या किया कांग्रेस सरकार ने
घोषणा पत्र जारी करते समय घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन ठाकुर कॉल सिंह ने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले पांच सालों में 75000 नौकरियां दी है और आने वाले वक्त में इनकी संख्या डेढ़ लाख तक की जाएगी. कॉल ने दावा किया कि वीरभद्र सरकार ने थोक में विकास कार्य किये हैं.

9 नवंबर को होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर 9 नवंबर को मतदान होगा , जिसके नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे. भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को मुख्‍यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं कांग्रेस का चेहरा एक बार फिर वीरभद्र सिंह ही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola