भारतीय नागरिक की मदद करने वाली पाक पत्रकार दो साल बाद मिली, हुआ था अपहरण

लाहौर :पाकिस्तानी महिला पत्रकार जिनका दो वर्ष पहले एक भारतीय इंजीनियर के मामले की छानबीन करते समय कथित अपहरण हो गया था, उनको रिहा करा लिया गया है. डेली नयी खबर और मेट्रो न्यूज टीवी चैनल की पत्रकार जीनत शहजादी 19 अगस्त 2015 को लापता हो गयी थी. घर से कार्यालय जाते समय कुछ अज्ञात […]
लाहौर :पाकिस्तानी महिला पत्रकार जिनका दो वर्ष पहले एक भारतीय इंजीनियर के मामले की छानबीन करते समय कथित अपहरण हो गया था, उनको रिहा करा लिया गया है. डेली नयी खबर और मेट्रो न्यूज टीवी चैनल की पत्रकार जीनत शहजादी 19 अगस्त 2015 को लापता हो गयी थी.
घर से कार्यालय जाते समय कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया था. ऐसा माना जा रहा है कि जीनत (26) को जबरन गायब किया गया था. जीनत अपहरण से पहले भारतीय नागरिक हामिद अंसारी के मामले पर काम कर रही थी. अंसारी 2012 नवंबर को लापता हो गया था.
अफगानिस्तान की दो मस्जिदों में आत्मघाती हमले, 72 लोगों की मौत
कमिशन ऑफ इन्क्वायरी ऑन इन्फोर्स्ड डिसअपीयरेंस (सीआईईडी) के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) जावेद इकबाल ने शुक्रवार शाम बताया कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा पर एक इलाके से गुरुवार रात जीनत को रिहा करा लिया गया है. इकबाल ने कहा, गैर सरकारी तत्वों और सरकार विरोधी एंजेसियों ने उनका अपहरण कर लिया था और उन्हें उनकी गिरफ्त से छुड़ा लिया गया है.
उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान और खैबर-पख्तुनख्वा प्रांत के कबायलियों ने उनको रिहा कराने में अहम भूमिका निभायी. मानवाधिकार कार्यकर्ता बीना सरवर ने कहा, जीनत शहजादी को आज लाहौर में उनके परिवार से मिलवा दिया गया और हम उनकी सुरक्षित रिहाई से खुश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




