अफगानिस्तान की दो मस्जिदों में आत्मघाती हमले, 72 लोगों की मौत

काबुल : अफगानिस्तान में शुक्रवार को दो अलग-अलग मस्जिदों में हुए आत्मघाती हमलों में 72 से अधिक लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पहला हमला राजधानी काबुल की एक शिया मस्जिद में हुआ जहां एक आत्मघाती हमलावर ने शाम की नमाज के दौरान खुद को विस्फोट में उड़ा लिया. इस हमले में 39 […]
काबुल : अफगानिस्तान में शुक्रवार को दो अलग-अलग मस्जिदों में हुए आत्मघाती हमलों में 72 से अधिक लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पहला हमला राजधानी काबुल की एक शिया मस्जिद में हुआ जहां एक आत्मघाती हमलावर ने शाम की नमाज के दौरान खुद को विस्फोट में उड़ा लिया. इस हमले में 39 लोगों की मौत हो गयी और 45 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
काबुल के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल बसीर मुजाहिद ने बताया, दुर्भाग्य से आत्मघाती हमलावर ने दश्त-ए- बार्ची मस्जिद में नमाजियों के बीच खुद को विस्फोट में उड़ा लिया. पुलिस ने शुरू में कहा था कि इमाम जमां मस्जिद में एक बंदूकधारी ने हमला किया है.
..जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तख्तापलट की कोशिश हुई थी नाकाम
वहीं दूसरा हमला घोर प्रांत की एक सुन्नी मस्जिद में हुआ. प्रांतीय पुलिस के प्रवका मोहम्मद इकबाल निजामी ने बताया कि यहां जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ जिसमें 33 लोगों की मौत हो गयी. किसी संगठन ने फिलहाल इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.
आपको बता दें कि हाल के दिनों में तालिबान ने कई हमले किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




