ePaper

सर्वे में खुलासा, 30 लाख अमेरिकी हर दिन गोलियों से भरी बंदूकें लेकर निकलते हैं

Updated at : 20 Oct 2017 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
सर्वे में खुलासा, 30 लाख अमेरिकी हर दिन गोलियों से भरी बंदूकें लेकर निकलते हैं

वाशिंगटन : अमेरिका में अनुमानित तौर पर 30 लाख वयस्क प्रतिदिन गोलियों से भरी बंदूक लेकर निकलते हैं और 30 लाख लोग महीने में एक बार ऐसा करते हैं. एक अध्ययन में यह दावा किया गया है. बड़ी आबादी का कहना है कि प्राथमिक तौर पर वह अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक लेकर निकलते हैं. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में अनुमानित तौर पर 30 लाख वयस्क प्रतिदिन गोलियों से भरी बंदूक लेकर निकलते हैं और 30 लाख लोग महीने में एक बार ऐसा करते हैं. एक अध्ययन में यह दावा किया गया है. बड़ी आबादी का कहना है कि प्राथमिक तौर पर वह अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक लेकर निकलते हैं.

पिछले 20 से अधिक वर्षों के दौरान किया गया यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है, जिसमें इस बात पर गौर किया गया है कि अमेरिका में वयस्क क्यों, कैसे और किस प्रकार गोलियों से भरी बंदूक लेकर निकलते हैं. इसमें अलग-अलग राज्यों के लोगों के बंदूक लेकर चलने के व्यवहार पर भी ध्यान दिया गया है.

ये भी पढ़ें… ट्रंप के ट्वीट फैला रहे हैं अराजकता की राजनीति

अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर अली रहानी रहबर ने कहा, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर निकलने का लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर प्रभाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola